Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया।डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी निवासी 42 वर्षीय कार्तिक सरकार पुत्र अखिल सरकार शुक्रवार की सुबह डाला बाजार से अपने बाड़ी की तरफ जा रहे थे। बाड़ी के पास जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, इसी दौरान चोपन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.