सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस लाइन चुर्क में तीन दिवसीय वाराणसी जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 10 से 12 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) का खिताब कमिश्नरेट वाराणसी ने जीता, जबकि आजमगढ़ उपविजेता रहा। महिला वर्ग में भी कमिश्नरेट वाराणसी विजेता रहा और सोनभद्र ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आशुतोष ने जीता दोहरा खिताब तो कव...