सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार की रात एक टेंट हाउस से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। मंगलवार की सुबह टेंट हाउस संचालन को इसकी जानकारी हुई।टेंट हाउस के संचालक उस्मान अली ने बताया कि उनका अरमान टेंट हाउस लक्ष्मणपुर में है। वह दो-तीन दिनों के लिए कहीं गए थे। सोमवार को जब लौटे और दोपहर में अपने टेंट हाउस पर पहुंचे तो सब कुछ सही था। रात में वह सोने के लिए अपने घर वहां से लगभग 1 किलोमीटर दूर नौगंवा चले गए। मंगलवार की सुबह टेंट हाउस के पास रहने वाले एक पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनके दुकान का बाहरी गेट कटा हुआ है। जानकारी होते ही वहां पर जाकर देखा तो बाहर टीन का दरवाजा कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे के दरवाजे को किसी तरह से चोर खोल कर उसके भीतर रखा ...