सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: केकराही। पसही विद्युत उपकेंद्र के केकराही फीडर अंतर्गत बसवा गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे बिजली के खंभे से अचानक तार टूटकर खेत में गिर गया। तार टूटते ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। इसके चलते धान की रोपाई कर रहीं महिलाएं इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में विद्युत तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। बढ़ते लोड के कारण आए दिन स्पार्किंग होती रहती है, जिससे तार टूटकर गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाओं में घरों में आग लगने के साथ पशुओं की मौत हो चुकी है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया उपभोक्ता प्रभा...