Sonbhadra News: टावर से बैटरी और पावर केबल चोरी, दूरसंचार सेवा हुई बाधित
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया साइट स्थित एडीआर बिल्डिंग के समीप लगे इंडस टावर से लिथियम बैटरी और पावर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना से टावर की दूरसंचार सेवा पूरी तरह बाधित हो गई। पुलिस ने कंपनी के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर/सोनभद्र क्षेत्र में इंडस टावर की देखरेख कर रहे फील्ड ऑफिसर सुनील सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कंपनी की साइटों की सुरक्षा पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से की जाती है। उन्होंने बताया कि गत चार जुलाई को टेक्नीशियन मनोज मिश्रा ने सूचना दी कि इंडस एनपीसी-11 साइट के कैबिनेट से दो लिथियम सेल बैटरियां और बैटरी बैकअप से एसएमपीएस में जुड़ी पावर केबल चोर चोरी कर ले गए हैं। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.