Sonbhadra News: टाटा मैजिक के धक्के से बाइक सवार दो घायल
सोनभद्र, जुलाई 21 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के भभाइच पटेल मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह टाटा मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। टाटा मैजिक पटवध से करगरा की तरफ जा रही थी। चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह गांव के टोला करमडाड़ निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र बिहारी और 30 वर्षीय पूनम पुत्री नाथु बाइक से चोपन जा रहे थे। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही वे चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान पटवध से करगरा की तरफ जा रही टाटा मैजिक ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भिजवाया। महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.