Sonbhadra News: टरबाइन का पानी छोड़ने से रेणुका नदी टापू पर फंसे तीन छात्र
सोनभद्र, नवम्बर 2 -- रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन छात्र Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा जल विद्युत परियोजना की टरबाइन से छोडे़ गए पानी से रेणुका नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे रेणुका नदी छठ घाट के पास टापू पर पिकनिक मनाने गए तीन छात्र फंस गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों छात्रों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। ओबरा पीजी कालेज के एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र 24 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र बीरबल सिंह निवासी रजखड़ करमा, 22 वर्षीय अवधेश पुत्र रामजग यादव निवासी कुदराडीह, चकरहट्टा चंदौली तथा 23 वर्षीय कृष्णानंद यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी चपकी थाना बभनी रविवार की शाम रेणुका नदी छठ घाट के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान शाम लगभग छह बजे ओबरा जल विद्युत परियोजना की टरबाइन से पानी छोड़ा गया। पानी छोडे़ जाने से रेणुका न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.