सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में कस्बे के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर हो रहे पूजन के छठवे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल में रही। पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। शुक्रवार को सुबह हवन किया गया। पूजन के समापन दिवस पर सुबह की आरती के समय पंडाल भक्तों से खचाखच भरा रहा। रिमझिम फुहारों के बीच देवी देवताओं की आरती व जयकारे से नगर गूँज उठा। नगर बड़े ही आकर्षक ढंग से जगमग झालरों से सजा पटा रहा। रात में सुंदरकांड मे उपस्थित श्रद्धालुओ ने भाग लिया। क्षेत्रीय गायकों कलाकारों ने भजन कीर्तन किया। पंडाल मे बीते छह दिनों से भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित रही। नगर व दूर दराज से आए श्रद्धालु पंडाल मे जगत जननी माँ विंध्यवासिनी की झां...