Sonbhadra News: झरने में नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी के अंतर्गत मारकुंडी घाटी के नीचे भुईहरिया के समीप बुधवार को झरने में पिकनिक मनाने गए युवक की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक पत्थर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मारकुंडी गांव के करीब आधा दर्जन युवक बुधवार को पिकनिक मनाने मारकुंडी घाटी के नीचे स्थित झरने पर गए थे। सभी युवक झरने में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 35 वर्षीय सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना पुत्र भोला यादव निवासी मारकुंडी गांव का अचानक पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर पत्थर पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.