सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया। सोमवार की सुबह और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। सोनांचल में पिछले दो दिनों से हो रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को न दिन में और और न ही रात में चैन मिल रहा था। गर्मी के कारण दिन रात लोग पसीने से तर बतर रहे। वहीं सोमवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। सुबह आसमान में बादल छा गए और हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। शाम चार बजे फिर झमाझम बारिश शुरु हो गई। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने उमस भरी...