सोनभद्र, सितम्बर 23 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के जयंत चौकी क्षेत्र में कंचन ज्वेलर्स की दुकान से बीते 17 सितम्बर की शाम आधा दर्जन बदमाशों द्वारा की गयी डकैती के मामले में पुलिस ने फरार चल रहें पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी सिंगरौली पुलिस के मुताबिक पांचवे आरोपी संबद अंसारी पुत्र तुलब अंसारी को झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है । उसके पास से लूटा हुए जेवरात भी मिले है। आरोपी को सिंगरौली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सिंगरौली लाने को रवाना हो गयी है।

पुलिस की कार्रवाई सिंगरौली एसपी शियाज के एम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद डकैती में उसकी भूमिका और गिरोह के अन्य सदस्यों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपिय...