Sonbhadra News: जैन समाज के शिविर में करीब 40 लोगों ने किया रक्तदान
सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को पर्यूषण पर्व के अंतर्गत जैन साधना भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जैन समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। करीब 40 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने और मानव सेवा का संदेश दिया। दिल्ली से आए जैन श्रावक नरेश जैन ने कहा कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी को पूरा करना और जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में रक्तदान को लेकर यह डर रहता है कि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को इस तरह की भ्रांतियों से बाहर आने और रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। जैन समाज के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.