सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के दूरस्थ और लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे जुगैल क्षेत्र के ग्रामीण जल्द ही नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। जिला प्रशासन के प्रयास से पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल के 4-जी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। इन तीन नए टॉवरों की मंजूरी के साथ ही जुगैल ग्राम पंचायत में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए कुल पांच टॉवर स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीएम ने बताया कि जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत करने के लिए पहले 25 मोबाइल टॉवर स्वीकृत किए गए थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: वन विभाग की आपत्तियों से नहीं थमेंगे विकास कार्य इनमें से 22 टॉवरों की स्थापना का ...