Sonbhadra News: जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर माताओं की तरफ से रखे जाने वाले जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर शुक्रवार को बाजारों में खूब चहल-पहल रही। व्रत की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने फलों, ज्यूतिया, पूजन सामग्री समेत अन्य आवश्यक सामान की जमकर खरीदारी की। बाजारों में फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। राबर्ट्सगंज नगर के मंडी समिति, शीतला मंदिर, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौराहा समेत कई जगहों पर फलों की दुकान लगाई गई थी। दुकानों पर खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर महिलाओं ने पूजन में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न सामान के साथ केला, सेब, नारियल, अमरूद समेत कई तरह के फलों की खरीदारी की। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.