Sonbhadra News: जिले में स्थापित हुई महर्षि आर्यभट्ट एस्ट्रो लैब
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में महर्षि आर्यभट्ट एस्ट्रो लैब स्थापित किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को लैब का लोकार्पण किया। जनपद को डेटा-आधारित निपुण भारत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि के तहत जनपद को 2 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई थी। इसी धनराशि से विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में नवाचारपूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से महर्षि आर्यभट्ट एस्ट्रो लैब की स्थापना की गई है। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.