सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रविवार की रात से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर हैं। बकहर नदी और विजुल नदी पर बने पुल के उपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। वहीं बारिश के कारण कहीं कच्चे घर गिर गए हैं तो कहीं पुलिया बह गई है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले में रविवार की रात से लगातार रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं खेतों में भी लबालब पानी नजर आ रहा है। इसके साथ ही जिले में नदी, नाले और जलाशय भी उफान पर हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश ने रोकी खूंटी की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित, नदी-जलप्रपात के बढ़े जलस्तरजलस्तर में वृद्धि घोरावल म...