सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने 20 मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों और संबंधित शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। समारोह में सीडीओ ने छात्रों और उनके अभिभावकों से सीधे संवाद कर बच्चों की रुचियों, कल्पनाशक्ति और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह भी जाना कि वे अपने गांव, जिले और देश के विकास में किस तरह योगदान देना चाहते हैं। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में उनकी भूमिका और शासन की ओर से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सीडीओ ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना लक्ष्...