सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में लंबे समय से नियमित प्रधानाचार्यों की कमी से जूझ रही माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। शासन ने जिले के 11 राजकीय इंटर कॉलेजों में पीईएस (प्रांतीय शिक्षा सेवा) प्रधानाचार्यों की तैनाती कर दी है। नए प्रधानाचार्यों की तैनाती से विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई भी अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित होने की उम्मीद है। जनपद में वर्तमान समय में कुल 29 राजकीय इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें से 18 विद्यालय पहले से संचालित हो रहे थे, जबकि इस शैक्षणिक सत्र से 11 नए राजकीय इंटर कॉलेजों में भी शिक्षण कार्य शुरू कराया गया है। अब तक अधिकांश विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे थे, जिससे प्र...