सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान के द्वितीय चरण में जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 2377 अधिक बच्चों का नव नामांकन कराया गया। एक जुलाई से 18 सितंबर तक चले अभियान के दौरान वर्ष 2025-26 में हुए 49916 नव नामांकन के मुकाबले वर्ष 2026-27 में यह संख्या बढ़कर 52293 पहुंच गई। इस तरह जिले ने 104.76 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष की तुलना में नव नामांकन में 4.76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विकासखंडवार आंकड़ों में म्योरपुर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

म्योरपुर का प्रदर्शन यहां वर्ष 2025-26 में 7954 नव नामांकन हुए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 9079 पहुंच गई। इस तरह 1125 अतिरिक्त बच्चों का नामांकन हुआ और उपलब्धि 114.14 प्रतिशत रही। क...