Sonbhadra News: जिले के तीन सीएचसी पर शुरू हुआ सीजेरियन प्रसव
सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत प्रदान की है। प्रसव के दौरान ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर अब हर मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल या एमसीएच विंग लोढ़ी रेफर करने की मजबूरी नहीं होगी। सीएमओ के निर्देश पर म्योरपुर, चोपन और घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू करा दी है। व्यवस्था शुरू होने के बाद म्योरपुर में चार और चोपन में तीन महिलाओं का सीजेरियन प्रसव भी कराया जा चुका है। जनपद में कुल नौ सीएचसी हैं। इनमें छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन ब्लॉक पीएचसी हैं। ब्लॉक पीएचसी पर भी सीएचसी के समान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य प्रसव की सुविधा है लेकिन मामला गंभीर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.