सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज वन रेंज के महुली गांव में मंगलवार को जंगल से भटककर आया एक दुर्लभ उदबिलाव घर के बाहर लगी जाली में फंस गया। जाली में फंसे वन्यजीव को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ चिंता भी फैल गई। किसी ने भी उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा विवेक कुमार मौर्य के नेतृत्व में वन कर्मी ओम सिंह, देव यादव और जगदीश ने सावधानीपूर्वक उदबिलाव को जाली से बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर विभाग की निगरानी में जंगल ले जाकर छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार वन्यजीव भोजन या रास्ता भटकने के कारण आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐ...