Sonbhadra News: जामपानी में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी तहसील के जामपानी गांव में जल्द ही मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण शुरू होगा। शासन ने विद्यालय निर्माण परियोजना को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। करीब 25.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक विद्यालय के लिए प्रथम किस्त के रूप में 8.84 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। इससे दुद्धी क्षेत्र में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।
निर्माण कार्य की प्रक्रिया जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए शासन स्तर से 25 करोड़ 28 लाख आठ हजार रुपये की कुल लागत स्वीकृत की गई है। परियोजना की स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.