सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया खदान स्थित कार्यालय में घुसकर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी व अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खड़िया खदान में ओबी हटाने के कार्य में जुटी कलिंगा कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर एचआर संजय यादव ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि 25 सितंबर को सागर वर्मा और राजू गुप्ता कार्यालय में आए और गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया यहां तक की जान से मारने की धमकी देते हुए आगे देख लेने की बात कही। बताया कि इससे पूर्व भी पीछा कर नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। बताया कि घटना के पश्चात भयभीत और मानसिक रूप से पीड़ित हूं। बताया कि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जो पुलिस को दे दी गई ह...