Sonbhadra News: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलालझरिया पावर हाउस के पास से शिवप्रसाद, उमेश और सुनील निवासी गुलालझरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक चंदन गिरि, हेड कांस्टेबल खालिद खां और कांस्टेबल गणेश मिश्रा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.