Sonbhadra News: जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक हुई। इस दौरान जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। वहीं 120 कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता/सचिव, लघु सिंचाई खण्ड, सोनभद्र द्वारा विभिन्न जल संरक्षण एवं जल संचयन कार्यों के स्थल अनुमोदन के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कार्ययोजना में 26 चेकडैम निर्माण, 09 तालाबों के जीर्णोद्धार, 09 एनीकट निर्माण तथा 76 रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य शामिल हैं। इस प्रकार कुल 120 कार्यों की कार्ययोजना समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों के महत्व एवं उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.