Sonbhadra News: जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: डाला,हिंदुस्तान संवाद। नवनिर्मित तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर हो रहे जल जमाव से परेशान कोटा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नवनिर्मित तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग में मानकों को ताख पर रख कर बनाए जाने का आरोप लगाया। सड़क पर हो रहे जल जमाव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कराये गये सड़क निर्माण की जांच कराते हुए दुरुस्त कराये जाने की मांग की है। चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर पूरी तरह से जलजमाव हो गया, जिससे स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.