Sonbhadra News: जला ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, नवम्बर 25 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक के चैनपुर ग्राम पंचायत के पुरानडीह बस्ती में 20 दिन बाद भी जला ट्रांसफार्मर न बदलने जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र जला ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग उठाई।बभनी ब्लाक के चैनपुर ग्राम पंचायत स्थित पुरानडीह बस्ती में पिछले 20 दिनों से 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित है। दीपावली, छठ, एकादशी और देव दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी ग्रामीणों को अंधेरे में गुजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.