Sonbhadra News: जला ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज ब्लाक के बेलकप के बगनार गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जले 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा 63केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिन से जला है। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। इस उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात में जहरीले जंतुओं का भय भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत उन्होंने 1912 पर दर्ज कराई थी, इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे वे परेशान हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की हे। इस मौके पर राहुल प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.