सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: सांगोबांध। बभनी ब्लॉक के बैना गांव में करीब 20 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार बैना गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास चार अगस्त को ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद आस-पास के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी ट्रांसफार्मर से विद्यालय में भी बिजली की आपूर्ति होती थी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना ...