सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत रैइया के टोला भैयरामपुर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात के बाद गांव की मुख्य सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से वह तालाब में तब्दील हो गई है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। वहीं, कई मकानों में पानी पहुंचने से उनकी नींव कमजोर होने लगी है, जिससे ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवानपुर में जलजमाव से आमजनों की परेशानी बढ़ी बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल ज...