Sonbhadra News: जलनिकासी को लेकर विवाद, पहुंचे अधिकारी
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय क्षेत्र के धनौरा गांव में पानी की निकासी को लेकर आसपास के लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए बांध के नीचे रहने वाले लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया। सूचना पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और सचिव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान बांध के नीचे के कुछ काश्तकारों ने प्रस्तावित जलनिकासी व्यवस्था को लेकर विरोध जताया। वहीं पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए उत्तर से दक्षिण दिशा में धनौरा नहर तक नाला बनाए जाने का सुझाव दिया गया। अब अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.