Sonbhadra News: जर्जर स्कूलों के निर्माण को लेकर धरना 20 को
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: बभनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र ने बरवा पंचायत के टोला सालेनाग में जर्जर प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर 20 जुलाई धरना देने का ऐलान किया है। जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने बभनी थानाध्यक्ष को पत्र देकर कार्यक्रम की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि बीआरसी बभनी पर शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.