Sonbhadra News: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधियां के अंजनिया मार्ग पर रोड़वा से बहुरिया बथान तक करीब 16 किलोमीटर सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। पिछले 16 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश जताया और जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं और गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों से सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक कई वर्षों से सड़क की मरम्मत होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क की बदहाली का असर छात्र-छात्राओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.