Sonbhadra News: जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत झारोखुर्द में जर्जर संपर्क मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रेलवे क्रॉसिंग से खुर्सी टोला, मनवसा और करमडाड़ को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से आज तक इन सड़कों की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। देखरेख के अभाव में संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और पत्थर बाहर निकल आए हैं, जिससे लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बारिश के दिनों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.