Sonbhadra News: जर्जर संपर्क मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से आवागमन मुश्किल
सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां के गोटी बांध मेन रोड से निपनिया-बनबहुआर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। कीचड़ के कारण बाइक और साइकिल सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीण ग्रामीण सत्यपाल यादव, मुलायम सिंह यादव, महेंद्र गोस्वामी, राजनायन, रामसरन, शंकर हरिजन ने बताया कि अनुसार सड़क खराब होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। साइकिल से विद्यालय जाने वाले बच्चे कई बार कीचड़ में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और स्कूल बैग गंदे हो जाते हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.