Sonbhadra News: जर्जर बिजली के तारों से आपूर्ति बनी समस्या
सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: कोन, हिंदुस्तान संवाद। डाला विद्युत उपकेंद्र से कोन विद्युत उपकेंद्र तक लगभग 32 किलोमीटर लंबी 33 केवीए विद्युत लाइन के जर्जर तार और पोल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बन गया हैं। पिछले कई महीनों से इस लाइन में लगातार फाल्ट होने के कारण कोन व कचनरवा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।बिजली न रहने से रात में ग्रामीणों को जहां जंगली व विषैले जंतुओं का भय सता रहा है। वहीं इस उमश भरी गर्मी से अपने घरों में पूरी तरह से उबल जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत जहां बीमार लोगों को हो रही है। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह से बाधित हो जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.