सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत डूभा-संवरा में जर्जर विद्युत तार और पोल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बुधवार को तेज बारिश के दौरान करौंदिया टोला में दो विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जिससे पूरी बस्ती की बिजली गुल हो गई। इस उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से ग्रामीणों का बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद जेई और लाइनमैन समय पर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों को घंटों अंधेरे में रात गुजारने को विवश होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणो...