Sonbhadra News: जर्जर तार पोल के सहारे चल रही कोन की बिजली व्यवस्था
सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: कोन,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था इन दिनों जर्जर हो चुके तारों और पोल के सहारे संचालित हो रही है। डाला विद्युत उपकेंद्र से कोन उपकेंद्र तक लगभग 33 किलोवोल्ट की लाइन पर लगे तार और विद्युत पोल पुराने एवं क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिसके चलते आये दिन फाल्ट आता रहता है। इसके चलते आये दिन छह-छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसका खामियाजा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बाधित होने के रूप में भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण विजयशंकर जायसवाल, अनुज जायसवाल, लल्लन तिवारी, राजीव कुमार, संतोष कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता समेत दर्जनों स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दो से चार घंटे के अंतराल पर लाइन में फाल्ट आ जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार ठप हो जाती है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.