Sonbhadra News: जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 38 वषी्रय सेवालाल (38) मुन्नी कोल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि गांव निवासी बाबूलाल कोल ने जमीन के विवाद में उन्हें लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। मारपीट में सेवालाल के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में सेवालाल की तहरीर पर पुलिस ने बाबूलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.