सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में नई मूल्यांकन सूची लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को आपत्ति निराकरण समिति की बैठक हुई। बैठक में आपत्तियों का बिंदुवार परीक्षण करते हुए उपलब्ध अभिलेखों, तथ्यों और क्षेत्रीय परिस्थितियों के आधार पर आवश्यक संशोधन पर चर्चा की गई।

नई मूल्यांकन सूची लागू करने की तैयारी जनपद में 15 सितंबर से नई मूल्यांकन सूची लागू किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावित होने वाले गांवों के संबंध में प्राप्त सुझाव पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसमें इन गांवों की वर्तमान एवं संभावित विकास स्थिति तथा आसपास के गांवों में प्रचलित और प्रस्तावित द...