सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सपा नेता राजेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में नगर स्थित पार्क में जन चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में किसानों को खाद नहीं मिलने, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। किसान खाद के लिए दर-दर भटकने और लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, जबकि सरकार और जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में राजद की बैठक में समस्याओं पर मंथन उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दाम ...