सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगवां विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में कुल 95 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मेले में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिली।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जेपी सिंह के माध्यम से कुल 35 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। सीमए जन आरोग्य मेले में चरनजीत, चंद्रकला तथा कृष्णानंद चौबे के माध्यम से मरीजों की जांच और दवा वितरण में सहयोग किया गया। वहीं नगवां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में सीएम जन आरोग्य मेले में कुल 60 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। यह...