सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगवां विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर मिलाकर कुल 91 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया। सीएम जन आरोग्य मेले में काफी दुरुह क्षेत्रों से मरीज पहुंचकर अपना उपचार कराएं। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी जुकाम, वायरल फीवर व पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे थे। राबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में डॉ. जेपी सिंह के माध्यम से करीब 40 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1895 मरीजों को मिला उपचार और सलाह इस मौके पर मनोज कुमार, चरनजीत, पीके निगम, कृष्णनंद चौबे, वर्तिका शुक्ला...