सोनभद्र, सितम्बर 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्टसगंज और नगवां ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 74 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। मेले में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जेपी सिंह के माध्यम से कुल 32 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार, चरनजीत ने मरीजों की जांच में सहयोग किया। वहीं नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 42 मरीजों को दवा वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 1660 मरीजों का मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में इलाज, जांच में नहीं मिला डेंगू-मलेरिया प्रा...