Sonbhadra News: जनगणना कार्मिकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में शुक्रवार से जनगणना कार्मिकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के इस्तेमाल और निर्धारित प्रपत्रों में आंकड़े दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना से जुड़े 40 प्रश्नों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आंकड़ों के संकलन, सत्यापन और उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जनगणना 2027: प्रथम चरण के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.