Sonbhadra News: जच्चा-बच्चा की मौत मामले में अवैध अस्पताल संचालक पर मुकदमा
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर के इमरती कॉलोनी स्थित अवैध रूप से संचालित सिंह हेल्थ केयर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने अस्पताल संचालक शोभित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई अस्पतालों के पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलखुरी गांव निवासी 35 वर्षीय मीना देवी को गत गुरुवार प्रसव पीड़ा होने पर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के बाहर सक्रिय एक दलाल ने उन्हें वाराणसी भेजने के बजाय इमरती कॉलोनी स्थित सिंह हेल्थ केयर अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.