Sonbhadra News: जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह जंगल में शनिवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर हाथीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार दोपहर साऊडीह गांव के समीप रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से करीब पांच मीटर की दूरी पर जंगल की झाड़ियों में गांव के चरवाहों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों को दी गई। हथवानी गांव के प्रधान आनंद कुमार यादव ने मामले की जानकारी हाथीनाला थाना पुलिस को दी । सूचना पाकर हाथीनाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की अग्रिम कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.