Sonbhadra News: जंगलों और नदियों के संरक्षण का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बघाड़ू स्थित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में शुक्रवार को पंचायत महोत्सव एवं क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्रामीण अगुवा ज्वाला प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में जंगलों, पहाड़ों और नदियों के संरक्षण के साथ स्वच्छता, शौचालय के नियमित प्रयोग तथा ग्राम सभा को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और गांवों के विकास में सामूहिक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। शुभा प्रेम ने कहा कि ग्राम सभा और पंचायत को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे गांव के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकें। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.