सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: बभनी। मिशन शक्ति 6.0 के तहत शुक्रवार को विकास खंड बभनी के कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी की छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली, मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सक से परामर्श लेने, स्वास्थ्य जांच कराने तथा दवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर सरकारी अस्पताल में किस प्रकार पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रदीप चंद्र और फार्मासिस्...