सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की तैयारी को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सोनभद्र में एक दिवसीय परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षा एमएटी की तैयारी, तार्किक चिंतन और प्रश्नों को कम समय में हल करने की तकनीकों की जानकारी दी गई। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र, वाराणसी से आए प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरूप और उन्हें हल करने की प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने मानसिक योग्यता, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करने के लिए नियमित अभ्यास तथा सही र...